शनिवार, 14 अप्रैल 2012

नन्हे से पग जब पहली बार उठे,
ख़ुशी से मां ने बलाएं ली  थी...
पहले पहल जो बोले  थे हम,
बाबा ने कितनी दुआएं दी थी...
तो आज हर कदम पे बवाल क्यों है,
हर बात पे उठता सवाल क्यों है...
दर्मियानों में गलिआरा है इक स्याह,
कोई बताएगा इसकी क्या है वजह???

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें